परहित = परमानन्द
Replace woman with human, and you have the meaning complete युगों युगों से मानव सभ्यता की कोशिश रही है, उस रहस्य का पता लगाना, जिसे आत्मसात कर लेने से मनुष्य एक ऐसी मनोस्थिति में खुद को पाता है, जहां आनंद ही आनंद है. जहाँ न भविष्य की चिंता, न भूत का पश्चाताप, न समाज का भय, न स्वीकृति की आवश्यकता. बस, एकल सुख. मैं वेदों की ज्ञाता नहीं. सत्य की विदुषी नहीं. मुझे ईश्वर में आस्था नहीं. गुरुओं और बाबाओं से दूर रहने वाली ठहरी. उन दुकानों में लोगों को जैसा जाते देखा, वैसा ही आते देखा, किंचित अधिक रूढ़ियों के साथ. कर्म ही मेरी पूजा रही. अध्ययन को तपस्या माना. सीखने और जानने की लालसा को प्रेरणा का स्रोत बनाया. पेड़ों के पत्तों से छनती धूप में सृष्टि का जादू देखा. इंसानों के सौहार्द में सरस्वती की वीणा सुनाई दी. पंछियों की चहचहाहट में अप्सराओं की हंसी. कुछ मनुष्य तो साक्षात भगवान के अवतार नज़र आये. लेकिन इन सब से परे - प्रकृति, जीव, मित्रता, कर्म, प्रेम, करुणा, साहित्य, नृत्य, संगीत, अभिव्यक्ति, ज्ञान, सम्बन्ध – अगर कोई एक ऐसी अनुभूति है, जो सबसे अधिक सुखमय है, तो वह है, परह...